Loading...
अभी-अभी:

ऐश्वर्या राय बच्चन हॉलीवुड फिल्मों में कमबैक करने के लिए तैयार

image

Apr 11, 2019

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। ऐश्वर्या राय बच्चन हॉलीवुड फिल्मों में कमबैक करने के लिए तैयार हैं। खबर है कि उन्हें हॉलीवुड की फिल्म ऑफर हुई है। एक्ट्रेस ने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स को हैंडल करने के लिए एक टीम भी तैयार की है। बता दें कि हॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के आने से पहले ही, ऐश्वर्या एक जाना पहचाना भारतीय चेहरा थीं। वे अब तक हॉलीवुड की पांच फिल्मों में काम चुकी हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अब तक ऐश्वर्या ब्राइड एंड प्रिजुडिस, द मिस्ट्रेस ऑफ स्पाईसेज, प्रोवोक्ड, द लास्ट लीजन और द पिंक पैंथर-2 में काम कर चुकी है। वहीं बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक ऐश्वर्या राय बच्चन आज एक अंतरराष्ट्रीय चेहरा बन चुकी हैं। बॉलीवुड की बात की जाए तो वे आखिरी बार फिल्म फन्ने खां (2018) में राजकुमार राव और अनिल कपूर के साथ दिखी थी। लेकिन फिलमासफल रही थी।

दूसरी ओर ऐश्वर्या ने पति अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म गुलाब जामुन का जिक्र भी किया था, फिल्म को लेकर कोई ताजा अपडेट अब तक नहीं हैं और इसके अलावा उन्हें ससुर अमिताभ बच्चन के साथ मणि रत्नम की अगली फिल्म में साइन किए जाने की ख़बरे भी थी। जिसकी आधिकारिक घोषणा की जानी है।