Loading...
अभी-अभी:

अनुष्का के इस डरावने रूप को देखकर आप भी भी हो जाएंगे हैरान।

image

Feb 20, 2018

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की हॉरर फिल्म परी का एक और वीडियो सामने आया हैं। जिसमें एक बार फिर वह दर्शकों को डराते हुए नजर आ रहीं हैं। बता दें कि जब से अनुष्का का यह वीडियों सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया है तभी से यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है और लोग अनुष्का के इस डरावने अंदाज को काफी पसंद भी कर रहे हैं। 

गौरतलब है कि फिल्म का निर्देशन प्रोशित रॉय ने किया हैं। अनुष्का के अलावा इस फिल्म में परमब्रता चटर्जी मुख्य किरदार में हैं। फिल्म की रिलीज के बारे में बात करे तो यह फिल्म होली के अवसर पर 2 मार्च को रिलीज होगी। बता दें कि इस 22 सेकंड की वीडियो में अनुष्का आपको पूरी तरह से डराने में कामयाब साबित होंगी। इस फिल्म का नाम भले ही परी हो मगर यह फिल्म हॉरर रुप में अभी से दर्शको के दिलों में देखने की उत्सुकता बढ़ा रही हैं।

इससे पहले फिल्म के तीन टीजर रिलीज किए गए थे जिसकी वजह से इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट है। ट्रेलर में ऐसे कई सीन्स हैं जिनमें अनुष्का अपने लुक से डराती हैं। अनुष्का डबल रोल में नजर आ रही हैं। हालांकि फिल्म की कहानी का खुलासा नहीं हुआ है। ऐसे में दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के टीजर को अनुष्का ने जैसे ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया वैसे ही बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने डरावना रिएक्शन दिया था।