Loading...
अभी-अभी:

परिणीति का दूसरा सिंगिंग ट्रैक जल्द होगा रिलीज़

image

Apr 8, 2019

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने सचिन-जिगर की कंपोजीशन माना के हम यार नहीं को 2017 में आई रॉम-कॉम फिल्म मेरी प्यारी बिंदू में गाया था। इसके बाद अब परिणीति अपना पहला सिंगल गाना रिलीज करने के लिए तैयार हैं इसी की जानकारी देने जा रहे हैं हम आपको.. परिणीति के इस सिंगिंग का टाइटल मुझसे तुम नजर से है। भूषण कुमार द्वारा निर्मित इस गाने को अमाल मलिक ने कंपोज किया है और इसके लिरिक्स मनोज मुंतशिर ने लिखे है।

आपको बता दें, परिणीति चोपड़ा अगले महीने अपने म्यूजिक वीडियो के लिए शूटिंग करेंगी। ये गाना मेंहदी हसन के गीत का रिक्रिएशन है और नए संस्करण के लिए मूल हुक-लाइन को बरकरार रखा गया है। मनोज के अनुसार ये गाना लगभग तीन महीने पहले रिकॉर्ड किया गया था और वर्तमान में इसे अपग्रेड किया जा रहा है। संगीत हर दिन विकसित होता है और इसे आकर्षक बनाने के लिए गीत को तेज करना महत्वपूर्ण है। इस महीने में कुछ पोर्शन को फिर से डब किया जाएगा, वहीं संगीत वीडियो मई में शूट किया जाएगा।

वहीं आगे मनोज का कहना है कि परिणीति के अलावा म्यूजिक वीडियो में एक मेल एक्टर को दिखाया जाएगा, जिसे अभी कास्ट किया जाना है। परी की आवाज बहुत ही भरोसेमंद हैं। कोइ उस्तादी नहीं है, इसीलिए सीधा दिल पे लागती है। मनोज ने परिणीति चोपड़ा की अपकमिंग फिल्मों के लिए गीत लिखे हैं। जिसमें भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ और साइना नेहवाल बायोपिक शामिल है।