Loading...
अभी-अभी:

प्रियंका का IAF को सपोर्ट करना जब पाक को नहीं आया रास, तो गुडविल एंबेसडर से हटाने की करी मांग

image

Mar 3, 2019

पुलवामा हमले के बाद बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने सेना को सलाम किया था। इन सभी के साथ एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी इंडियन एयर फोर्स के सपोर्ट में आगे आईं और ट्विटर के जरिए उन्होंने IAF की हौसलाफजाई की और जय हिंद लिखा है। लेकिन पाकिस्तान को प्रियंका की ये बात पसंद नहीं आई और हाल ही में ये खबर सामने आई है कि पाकिस्तान द्वारा ऑनलाइन याच‍िका दायर करते हुए प्र‍ियंका को UNICEF के गुडविल एंबासडर से हटाने की मांग की गई है।

इस याच‍िका में कहा गया है कि- दो देशों के बीच अगर न्यूक्लियर वॉर होती है तो इससे सिर्फ और सिर्फ त्रासदी ही होगी। UNICEF की ब्रैंड एंबास्डर होने के नाते प्रियंका चोपड़ा को इंडियन एयर फोर्स के फेवर में ट्वीट नहीं करना चाहिए था। एक्ट्रेस को शांति और निष्पक्षता का परिचय देने की जरूरत थी। उनके द्वारा किया ट्विट एक UNICEF की ब्रैंड एंबास्डर होने के नाते गलत है और वो यह पद डिजर्व नहीं करतीं।

बता दें कि पाकिस्तान द्वारा दायर की गई इस याच‍िका पर सैकड़ो लोगों के साइन किए हैं। हालांकि इस पेटीशन में कहीं भी जैश-ए-मोहम्मद का जिक्र नहीं हुआ है। गौरतलब है कि 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले का जिम्मेदार यही आतंकवादी संगठन था।