Loading...
अभी-अभी:

सोशल मीडिया पर वायरल हुई रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की ये तस्वीर

image

Apr 23, 2019

अक्सर फैंस अपने पसंदीदा स्टार्स के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। कोई भी स्टार हो उसके लाइफ पर्दे के पीछे कैसी रहती है इसके बारे में जानने की उत्सुकता सभी को होती है। ऐसे में सबकी पसंदीदा जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बारे में जानने के लिए फैंस हमेशा ही उत्सुक रहते हैं। जब से दोनों की शादी हुई है तभी से उन दोनों के बारे में जानकारी लेने के लिए लोग उत्सुक हैं। जब भी दोनों की एक-साथ कोई तस्वीर सामने आती है, तो वो आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। ऐसे ही एक और तस्वीर सामने आई है।

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर
दरअसल, हाल ही में इनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें रणवीर पत्नी दीपिका के सैंडल पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने पिछले दिनों मुंबई में एक वेडिंग फंक्शन में शिरकत की थी। जहां रणवीर सिंह ब्लैक अटायर में दिखे और दीपिका व्हाइट एंड रेड फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी में नजर आईं। इस इवेंट की नई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें रणवीर सिंह, हसबैंड गोल सेट करते नजर आते हैं। लेकिन रणवीर ने दीपिका की चप्पल हाथ में क्यों पकड़ी है सभी ये सोच रहे हैं।

रणवीर ने दीपिका की हाई हील्स सैंडल को किया कैरी
रणवीर सिंह ने अपने हाथों में पत्नी दीपिका पादुकोण की हाई हील्स सैंडल कैरी की हुई हैं। दीपिका जहां मेहमानों से मिलने में बिजी हैं, वहीं रणवीर पीछे खड़े हैं और उनके हाथों में दीपिका की सैंडल है। पत्नी की सैंडल लिए रणवीर की ये तस्वीरें ट्रेंड कर रही है। आप देखिए इनकी वायरल होे रही इस तस्वीर को लेकिन ऐसा क्यों हुआ ये अभी तक समझ में नहीं आया।