Loading...
अभी-अभी:

दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया ,केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

image

Sep 30, 2024

 अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. उन्हें यह पुरस्कार 8 अक्टूबर 2024 को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाएगा. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया की कि मिथुन चक्रवर्ती को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाना है. 

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने एक्स अकाउंट पर बताया कि मिथुन दा के कोलकाता की सड़कों से सिनेमा की दुनिया में शिखर तक के सफर ने हर पीढ़ी को प्रेरित किया है.  मुझे यह घोषणा करते हुए सम्मानित महसूस हो रहा है कि दादा साहेब फाल्के चयन जूरी ने मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित करने का फैसला किया है.  मिथुन ने डिस्को डांसर, अग्निपथ जैसी फिल्मों में यादगार अभिनय किया. 

Report By:
Devashish Upadhyay.