Loading...
अभी-अभी:

जगदलपुर: नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, आठ जवान शहीद 4 घायल

image

Feb 2, 2017

जगदलपुर। बुधवार की देर शाम लगभग 6 बजे जगदलपुर-विशाखापटनम राष्ट्रीय राजमार्ग 63 में ओडिशा-आंध्र सीमा स्थित सुनकी घाटी में नक्सलियों ने पुलिस बस को निशाना बनाते आइइडी ब्लास्ट कर दिया। ब्लास्ट की चपेट में आकर ओडिशा स्टेट आर्म पुलिस (ओएसआरएस) के आठ जवान शहीद हो गए। वहीं 4 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उच्च स्तरीय चिकित्सा के लिए विशाखापट्टनम रवाना किया गया है।
वहीं घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग को सील कर दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विस्फोट के 4 घंटे से अधिक समय गुजर जाने के बाद पुलिस का राहत दल घटना स्थल पहुंचा। बारूदी सुरंग विस्फोट की घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग भी की है।

विस्फोट माओवादी प्रभावित कोरापुट जिले में सुनकी घाट पर मुंगरभूमि के निकट हुआ है। यह जगह आंध्र प्रदेश की सीमा से मुश्किल से एक किलोमीटर के फासले पर है। बताया जा रहा है कि शहीद हुए जवानों के शव को स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से सुनकी तक लाया गया है। ओडिशा पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ओडिशा स्टेट आर्म फोर्स के आधा दर्जन से अधिक जवान बस से प्रशिक्षण के लिए कटक भुवनेश्वर जा रहे थे। कोरापुट से लगभग 80 किमी की दूरी पर सुनकी घाट पर ओडिशा-आंध्र बार्डर के पास जैसे ही बस पहुंची थी कि नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। विस्फोटक इतना शक्तिशाली था कि बस के परखच्चे उड़ गए और वह 70 फीट दूर जा गिरा। ब्लास्ट के बाद कई जवान दूर तक छिटक गए। माओवादी विरोधी गतिविधियों में शामिल एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब तक चार शव मिले हैं, जबकि 8 लोग घायल है। कुछ अन्य जवानों की खोज खबर नहीं है। 8 घायल कर्मियों को विशाखापट्टनम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में कुल 17 जवानों के सवार होने की सूचना है।