Loading...
अभी-अभी:

इन नेचुरल तरीकों से दूर होंगे आपके स्ट्रेच मार्क्स की समस्या

image

Sep 10, 2018

स्ट्रेच मार्क्स होने का मुख्य कारण अधिक मोटापा या फिर प्रेग्नेंसी के समय त्वचा पर ज्यादा खिंचाव होना होता है स्ट्रेच मार्क्स होने से किसी भी महिला की पर्सनैलिटी पर बुरा असर पड़ता है स्ट्रेच मार्क्स पड़ने से त्वचा लचीली हो जाती है स्ट्रेच मार्क होने के कारण महिलाएं अपनी पसंद के कपड़े भी नहीं पहन पाती हैं और महिलाओं में आत्मविश्वास की कमी आने लगती है आज हम आपको कुछ ऐसे नेचुरल तरीके बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से आप स्ट्रेच मार्क्स की समस्या से छुटकारा पा सकती हैं।

- विटामिन ई ऑयल त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट के गुण मौजूद होते हैं जो त्वचा को पोषित करके स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं नियमित रूप से स्ट्रेच मार्क्स पर विटामिन ई आयल लगाकर 15 मिनट तक मसाज करें ऐसा करने से आपको स्ट्रेच मार्क्स की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

- स्ट्रेच मार्क्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए दिन में दो बार कोकोआ बटर से स्ट्रेच मार्क्स की मसाज करें लगातार एक महीने तक ऐसा करने से आपकी स्ट्रेच मार्क्स की समस्या दूर हो जाएगी कोकोआ बटर त्वचा को नमी प्रदान करता है जिससे स्ट्रेच मार्क्स की समस्या से छुटकारा मिलता है।

- एलोवेरा जेल त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है इसका इस्तेमाल करने से स्किन से जुड़ी सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं त्वचा के दाग धब्बों को कम करने के लिए एलोवेरा जेल रामबाण औषधि के रूप में काम करता है स्ट्रेच मार्क्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा जेल में विटामिन ई ऑयल मिलाकर स्ट्रेच मार्क्स की मसाज करें अब इसे थोड़ी देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें बाद में इसे साफ पानी से धो लें रोजाना ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपकी स्ट्रेच मार्क्स की समस्या दूर हो जाएगी।