Loading...
अभी-अभी:

कोर्ट रूम में पेशी के दौरान आरोपियों पर चली गोली

image

Oct 12, 2017

बड़वानी : सेंधवा कोर्ट में पेशी पर लाए गए दो आरोपियों को कोर्ट रूम में ही जज के सामने गोली मारी गई।  गोलीबारी में दोनों आरोपी घायल हो गए। दोनों आरोपी 2008 में सेंधवा के संजय झंवर हत्याकांड में शामिल थे।

सेंधवा कोर्ट परिसर में आज 12 बजे के आसपास उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया, जब कोर्ट परिसर में लाये गए गोपाल जोशी व सन्तोष शुक्ला को पेशी के दौरान गोली मार दी गई, जिसमें दोनों घायल हो गए। जिनमें एक आरोपी का आनंदम सेंधवा में उपचार जारी हैं, जबकि एक घायल को महाराष्ट्र रेफर किया गया हैं। 

गोलीकांड के बाद कोर्ट और शहर में अफरा-तफरी मच गई थी। वहीं पुलिस अधीक्षक का कहना हैं कि इस पूरे घटनाक्रम में मामला पुरानी रंजिश का हैं। 2008 में हुए संजय झंवर हत्याकांड से ही मामले को जोड़ कर देखा जा रहा हैं। फिलहाल पुलिस ने गोली काण्ड में बबलू पिता अशोक को हिरासत में लेकर कार्यवाई कर रही हैं।