Loading...
अभी-अभी:

चार दरिंदों ने कट्टा अड़ाकर की ज्यादती, गोली मारने की फिराक में थेे, बाइक सवार आया तो भागे  

image

Dec 23, 2017

रतलाम। जावरा के हुसैन टेकरी के पीछे एक विवाहिता के साथ चार लोगों ने कट्‌टा अड़ाकर गैंगरेप किया। महिला का शरीर बुरी तरह नोंच दिया और उसका पर्स भी लूट लिया। जब वे महिला को गोली मारने वाले थे, तभी एक बाइक चालक के आने से बदमाश पीड़िता को बदहवास छोड़कर भाग गए। आरोपी पीड़िता के पति का दोस्त है। घटना गुरुवार शाम 6.30 से 7 बजे की है ,खुलासा शुक्रवार को हुआ। 

28 वर्षीय पीड़िता नागदा की रहने वाली है। उसे छह महीने पहले पैरालिसिस हुआ था, इसे ठीक करने की मन्नत ली थी ,ठीक भी हो गई। इसलिए हर गुरुवार हुसैन टेकरी आती थी। गुरुवार को भी वह अकेली ही यहां आई और शाम 6 बजे रोजे में दर्शन करने के बाद वापस घर जाने के लिए निकली। तभी नागदा के बिरलाग्राम निवासी विक्की राठौर टेकरी परिसर में महिला से मिला। विक्की रोजे के पीछे जरूरी बात करने का कहकर हाथ पकड़कर ले गया। इसी दौरान चूल तरफ से अंधेरे में तीन और युवक आ गए। चारों ने कट्‌टा अड़ाकर दुष्कर्म किया। महिला के शरीर को नोंच दिया और उसका पर्स छीन लिया। जब वे महिला को गोली मारने वाले थे, तभी कच्चे रास्ते से कोई बाइक चालक निकला। उसकी हैडलाइट की रोशनी से बदमाश महिला को छोड़कर भाग गए। 

आरोपी युवक पति का दोस्त था

आईए थाना प्रभारी एम.पी. सिंह परिहार ने बताया पीड़िता का पर्स बदमाश लूट ले गए थे। काफी देर बाद वह उठकर हुसैन टेकरी मेन रोड पर आई। यहां किसी से 100 रुपए उधार लिए और बस में बैठकर नागदा घर चली गई। वहां रातभर रोती रही। शुक्रवार सुबह पति ने पूछा तो घटना बताई। इसके बाद पति ने समझाया तो दोपहर 2 बजे आईए थाने आई और रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी विक्की राठौर, राजेश उर्फ कालू राठौर, पप्पू उर्फ धोनी पाटीदार व एक अन्य के खिलाफ धारा 376 डी व 392 में प्रकरण दर्ज किया। थाना प्रभारी ने बताया महिला के मुताबिक आरोपी विक्की उसके पति का दोस्त था, और कई बार घर आता-जाता था। उसकी नीयत पहले से खराब थी। एक बार महिला ने उसे फटकार लगा दी। इसके बाद वह घर आना बंद हो गया था। हर गुरुवार को यहां आने की बात उसे पता चली तो फिर उसने यह साजिश रची।