Loading...
अभी-अभी:

छात्रा ने की आत्महत्या, सरेआम प्राचार्य ने किया था छात्रा को अपमानित

image

Nov 15, 2017

अनूपपुर : जिले के कोतमा में एक छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ​स्कूल के प्राचार्य पर आत्महत्या के लिये उकसाने का आरोप लगा है। नाराज लोगों ने प्राचार्य के साथ मारपीट की है और सड़क जाम कर प्रदर्शन किया है।

कोतमा के उत्कृष्ठ विद्यालय में  बाल दिवस मनाया जा रहा था। छात्र-छात्राएं बाल दिवस मनाने में व्यस्त थे। छात्रा गंगा और उसकी कुछ सहेलियों का मन बाल दिवस मेले में नहीं लगा, तो वे घर के लिये वापस निकल गई।

रास्ते में प्राचार्य आरके मिश्रा की नजर छात्राओं पर पड़ गई। वे सभी छात्राओं को प्रचार्य खुद एक वाहन में बैठाकर स्कूल ले आये और सभी बच्चों के सामने जमकर अन्य छात्राओं के साथ मृतका गंगा को भी  फटकार लगा दी। 

प्राचार्य पर आरोप है कि उन्होंने छात्राओं के बाल पकड़ कर मारा भी है। इस घटना से अपमानित परेशान गंगा अपने घर पर फांसी लगा ली। छात्रा की मौत की खबर लगते ही क्षेत्र में माहौल गरमा गया। नाराज छात्रा के परिजन और उनके साथियों ने प्राचार्य की पिटाई कर दी। पुलिस ने किसी तरह मोर्चा सम्भाला और स्थिति को नियंत्रित किया।

छात्रा के परिजन गंगा की आत्महत्या कर लेने के लिये पूरी तरह से प्राचार्य को दोषी मान रहे हैं और वे कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। छात्रा की आत्महत्या से परिजन ही नहीं, दूसरे अन्य अभिभावक लोग भी दुखी और नाराज हैं।

जो ​कुछ हुआ उसके लिये प्राचार्य को ही दोषी ठहरा रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग है कि पीड़ित परिवार को न्याय मिले और प्रिंसपल को गिरफ्तार कर कड़ी कार्यवाई की जाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोषी पाये जाने पर प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज किया जायेगा। फिलहाल प्राचार्य से पूछताछ चल रही है।