Loading...
अभी-अभी:

टोलप्लाजा पर हुआ हादसा, कर्मचारियों में फैला ड़र

image

Jan 13, 2018

बैतूल। बैतूल नागपुर फोरलेन पर मिलानपुर टोलप्लाज़ा पर आए दिन हो रही दुर्घटनाओ से टोल कर्मी डरे सहमे रहकर नौकरी करने को मजबूर हो रहे है। आज सुबह भी एक बड़ा हादसा हुआ एक चौदह चका ट्रक फस्ट्रेक लाइन तोड़ता हुआ डिवाइडर पर चढ़ गया। ट्रक ड्राइवर मोहन राव भेसुवा निवासी गुना ने बताया कि वह अमरावती से ट्रक क्रमांक mp09hh2182 फल भरकर अशोक नगर जा रहा था। आज सुबह 9 बजे टोलप्लाज़ा के पास उसने ट्रक को रोकने की कोशिश की मगर ब्रेक नही लग पाए साथ ही उसे ट्रेक समझ नही आ रहा था। जिसपर उसे जाना है ट्रक ट्रेक तोड़ता हुआ टोल में जा घुसा। टोलप्लाज़ा पर काम करने वाले जितेंद्र प्रधान और कमलेश बारस्कर बाल बाल बच गए, नहीं तो यह दोनों ट्रक के नीचे आ गए होते। जितेंद्र ने बताया कि वह कुर्सी फस्ट्रेक डिवाइडर के पास बैठा हुआ था। अचानक यह ट्रक डिवाडर पर चढ़ गया हम लोग कुर्सी छोड़कर भागे ट्रक ने हमारी कुर्सी को रौंद दिया। आये दिन हो रही दुर्घटना से टोल कर्मियों में दहशत है टोलकर्मियों ने बताया कि उनका इंश्योरेन्स भी नही कराया कम्पनी ने न ही उनका पीएफ कट रहा है। इतना ही नही कर्मियों के आइडेंटिटी कार्ड की समय सीमा भी खत्म हो चुकी है। टोल संचालन कम्पनी का ठेका 31 दिसम्बर को खत्म हो जाना था। लेकिन किसी वजह से एक महीना आगे बढ़ गया गया है। इतना ही नही टोल पर पर्याप्त कर्मचारी भी नही है कर्मचारियों का कहना है कि उनके कार्ड रिन्यू किये जाए नही तो कोई दुर्घटना हो गई तो इसकी जवाबदारी किसकी होगी। लाइन पर ब्रेकर भी नही टोल चुकाने जाने के लिए जो लाइन बनाई गई है, उन लाइनों के पहले स्पीड ब्रेकर तक नही है जिसके कारण वाहन तेज गति से सीधे टोल बूथ तक पंहुच जाते है। और दुर्घटनाए हो रही है। इतना ही नही टोल पर लगे सिग्नल भी सही काम नही कर रहे है अधिकारी लेते है पैसे टोल प्लाजा पर जो भी दुर्घटना होती है तो एनएचआई के अधिकारी सीधे दुर्घटना ग्रस्त वाहनों से टोलप्लाज़ा के नुकसान की भरपाई करने के लिए वाहन मालिक से पैसे ले लेते है, पुलिस में कोई शिकायत तक नही करते उनको लेकर टोल कर्मचारियों में गुस्सा है।