Loading...
अभी-अभी:

तेंदुए के किया युवक पर हमला 

image

Sep 7, 2017

अलीराजपुर : जिले के उदयगढ़ सहायक वन परिक्षेत्र के झिरी गांव में एक युवक पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। युवक झिरी गांव का ही रहना वाला हैं। जो शाम को अपने घर से बैलों को ले कर खेत की तरफ जा रहा था। तभी बीच में जंगल के रास्ते पर एक तेंदुए ने अचानक युवक राजू पर हमला कर दिया।

तेंदुए के हमले से युवक बुरी तरह घायल हो गया। जैसे-तैसे युवक तेंदुए से जान बचाकर घर की तरफ दौड़ा, जिससे उसकी जान बच गई। घटना की जानकारी युवक के घरवालों को मिलते ही परिजनों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना पर उदयगढ़ वन परिक्षेत्र के डिप्टी रेंजर अपनी टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे और मौके का मुआयना किया।

डिप्टी रेंजर ने भी युवक पर हमला करने वाले जानवर के तेंदुआ होने की पुष्टि की। बहरहाल युवक का इलाज जोबट के स्वास्थ्य केंद्र में जारी हैं। वहीं वन विभाग के कर्मचारियों के अनुसार तेंदुए के हमले से घायल युवक राजू को शासन के नियमानुसार सहायता राशि दी जाएगी।