Loading...
अभी-अभी:

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र

image

Aug 1, 2017

अलीराजपुर : स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर सरगर्मी अब बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को अलीराजपुर में भारतीय जनता पार्टी ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया हैं। जिसमें आम जनता के लिये जम कर लोकलुभावन वादे किये गए हैं। वर्तमान में अलीराजपुर में नगर पालिका अध्यक्ष कांग्रेस की सेना पटेल हैं।

नगर पालिका चुनावों को लेकर राजनीतिक गुटों की सरगर्मी बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को नगर पालिका अलीराजपुर के लिए जारी किए गए घोषणा पत्र में बीजेपी ने घोषणाओं की झड़ी लगा दी। विधायक नागर सिंह और बीजेपी के अन्य बड़े नेताओं की उपस्थिति में जारी किए गए इस घोषणा पत्र में बीजेपी ने वादा किया हैं कि नगर के राजवाड़ा को आम जनता के लिये अधिग्रहित किया जाएगा। साथ ही बीजेपी ने वादा किया कि आम जनता के लिए 2 करोड़ की लागत से भव्य मैरिज गार्डन निर्मित किया जाएगा, जिसे न्यूनतम किराये पर लोग उपयोग कर सकेंगे। यही नहीं बीजेपी ने नगर के कई इलाकों को फ्री वाई-फाई की सुविधा से लैस किया जाएगा, पार्टी ने कुल 33 बिन्दुओं में अपनी बात संकल्प पत्र के माध्यम से आम जनता के समाने रखी।