Loading...
अभी-अभी:

नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी

image

Jan 12, 2018

बुरहानपुर। नेपानगर में नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लगातार चौथे दिन भी जारी रही। बुरहानपुर जिला कलेक्टर दीपक सिंह के एक दिवसीय नेपानगर दौरे पर पहुंचने के बाद उनके द्वारा हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों से रेस्ट हाउस में उनकी मांगों पर चर्चा की गई। जिसके बाद भी कोई एक राय नहीं बन पाई जिला कलेक्टर द्वारा हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों को आश्वासन दिया गया, कि जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूर्ण कर दिया जाएगा। लेकिन कर्मचारियों ने उस आश्वासन को भी नहीं माना और अपनी हड़ताल यथावत जारी रखी। जिला कलेक्टर दीपक सिंह द्वारा अपने एक दिवसीय नेपानगर के दौरे के दौरान हड़ताल पर बैठे नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों से चर्चा की गई सफाई कर्मचारियों द्वारा कलेक्टर को अपनी मांगों से अवगत कराया गया कलेक्टर दीपक सिंह द्वारा सफाई कर्मचारियों को आश्वासन दिया गया कि शीघ्र ही उनकी मांगों को पूर्ण करने की कोशिश की जाएगी। लेकिन हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों द्वारा आश्वासन को नहीं माना गया और अपनी हड़ताल जारी रखी गई। सफाई कर्मचारी द्वारा आरोप लगाया गया कि नगर पालिका में पूर्व से ही सफाई कर्मचारी के साथ भेदभाव पूर्ण व्यवहार किया जाता रहा है। सफाई कर्मचारी के लिए नियमितीकरण के पद पीआईसी में स्वीकृत होने के बावजूद भी उन्हें उनका हक नहीं दिया गया। जिला कलेक्टर की सफाई कर्मचारियों के साथ हुई लगभग 1 घंटे की बैठक निराधार रही। और सफाई कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म करने से मना कर दिया। उन्होंने अपनी मांगें पूर्ण होने तक हड़ताल करने का निर्णय लिया।