Loading...
अभी-अभी:

पीएम से इच्छामृृ्त्यू मांगने के कुछ दिन बाद किसान ने की आत्महत्या

image

Jan 13, 2018

नीमच। साहूकारों से परेशान एक किसान ने प्रधानमंत्री को शिकायत के बाद न्याय नही मिला तो उसने प्रधानमंत्री से इच्छा मुत्या मांगने के कुछ दिन बाद अपनी जीवन लीला ही समाप्त करली। किसान ने मरने से पहले वीडियो रिकॉर्ड किया। जिसमें उसने साहूकारों के कर्ज व प्रताड़ना की कहानी वीडियो में रिकॉर्ड की। इसके बाद खेत पर कीटनाशक पीकर सो गया। अब किसान के मोबाइल से मिले वीडियो व परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की है। बतादे की विनोद पाटीदार अल्हेड़ का किसान है। 1 मिनट 5 सेकंड के वीडियो के अनुसार पर उस पर लगभग 4 लाख स्र्पए का कर्ज था। यह राशि अल्हेड़ के रतनलाल पिता फकीरचंद गुर्जर, जगदीश पिता कचरू गायरी, डमरलाल पिता कचरू गायरी, जगदीश पिता बापूलाल चौहान और मनासा के धरमपाल ग्रोवर की थी। 5 से 10 फीसदी ब्याज की इस राशि की वसूली के लिए ये लोग निरंतर परेशान कर रहे थे। विनोद का ट्रैक्टर भी रतन गुर्जर के पास ही है। वीडियो में इन साहूकारों द्वारा प्रताड़ित करने का स्पष्ट जिक्र है। पीएम ऑनलाइन शिकायत, किसान ने इच्छा मौत माँगी थी। उसने 1 जनवरी 2018 को पीएमओ पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत नंबर पीएमओपीजी/2018/0000991 है। पाटीदार समाज के प्रेम पाटीदार की माने तो शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। 4 जनवरी को विनोद ने प्रधानमंत्री से इच्छा मृत्यु भी मांगी थी। मनासा विकासखंड का गांव अल्हेड़ हैं। यहां बुधवार शाम गांव का विनोद पिता श्रीराम पाटीदार (34) अचेतावस्था में खेत पड़ा मिला। परिजन उसे सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनासा लेकर पहुंचे। यहां जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी देकर विनोद को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे अहमदाबाद लेकर रवाना हुए। लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। इसके बाद विनोद के शव को परिजन मनासा सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां शुक्रवार को पीएम के दौरान परिजन व विनोद के भाई ने पुलिस को मोबाइल से मिला एक वीडियो सौंपा। साथ ही आरोप लगाया है कि विनोद ने साहूकारों की प्रताड़ना से तंग आकर जान दी। इसका प्रमाण विनोद के मोबाइल में उपलब्ध है। मोबाइल में कीटनाशक पीने से पूर्व विनोद खुद एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें गांव के 4 और मनासा के 1 साहूकार द्वारा प्रताड़ित करने का जिक्र है। मनासा पुलिस ने परिजनों के बयान व वीडियो के आधार पर जांच शुरू की है। विनोद की पत्नी और दो बच्चे इस घटनाक्रम से सदमे में हैं।