Loading...
अभी-अभी:

बच्ची से छेड़छाड़ का किया विरोध, दबंगों ने चलाई गोली

image

Oct 27, 2017

भिण्ड : जिले के रौन थाना क्षेत्र के मानगढ़ गांव में  बच्ची से छेड़छाड़ करने से रोकना एक परिवार को महंगा पड़ गया। एक परिवार के तीन लोगों पर दबंगों ने हमला कर दिया।  जिसमें दो लोगों की गोली लगने से मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भिण्ड जिले में 7 दिन में हुई 6 हत्याओं से जिले की कानून व्यवस्था की पोल खुल गई है। जिले के लोग दहशत में है। 

दरअसल रौन थाने के मानगढ़ गांव में  लड़की से छेड़छाड़ का विरोध करने पर गांव के आधा दर्जन से अधिक लोगों ने वीरेंद्र कुशवाह, बलराम कुशवाह की गोली मारकर हत्या कर दी और गोली लगने से जगदीश घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। बताया गया कि दबंगों ने कई सारी गोलियां चलाई थी। घटना की खबर के एक घण्टे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।