Loading...
अभी-अभी:

अज्ञात कारणों से घर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

image

Nov 1, 2017

देवास : हाटपिपल्या समीपस्थ ग्राम मनासा में बीती रात 11 बजे नरेंद्र पिता बाबूलाल चौहान के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे घर में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। जिसमें घर का समान व अन्य करीब तीन लाख रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गया।

आग लगने के कारण का खुलासा अभी नहीं हुआ है। आग लगने से घर में रखे गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। जिससे आसपास के घरों में अफरा-तफरी का माहौल मच गया। जिस समय आग लगी, घर के सभी लोग अपने रिश्तेदार के यहां पर भोजन करने के लिए गए हुए थे।

आग लगने की सूचना हाटपिपल्या पुलिस थाने पर दी गई। हाटपीपल्या में फायर ब्रिग्रेट नहीं होने के कारण नगर पंचायत करनावद से फायर बिग्रेड बुलवाया गया। तब तक आसपास के लोगों ने आग को बुझाया।

हाटपीपल्या में किसान आंदोलन के दौरान उपद्रवियों द्वारा नगर पंचायत हाटपीपल्या के फायर ब्रिगेड को आगजनी के हवाले कर दिया था। इस कारण नगर पंचायत करनावद के फायर बिग्रेड को बुलाया गया। हाटपीपल्या पुलिस ने पंचनामा बनाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।