Loading...
अभी-अभी:

अज्ञात कारणों से छात्र ने लगाई फांसी

image

Sep 4, 2017

ग्वालियर : पुरानी रेशम मिल इलाके में रहने वाले 22 साल के छात्र योगेश आर्य ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया हैं। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पुहंच गई और शव को पोस्टमार्डम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी हैं। बताया जा रहा हैं कि योगेश शाम के समय परिवार के साथ खाना खाकर सोने के लिए चला गया था, लेकिन जब सुबह के समय देखा तो वह फांसी के फंदे पर झूल रहा था। पुलिस ने घटना स्थल पर जांच कर सुसाइड नोट या अन्य सबूत खोजने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस को ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे आत्महत्या का कारण पता चल सके।