Loading...
अभी-अभी:

अटरे विधानसभा उपचुनाव में पथराव, दो लोग घायल

image

Apr 9, 2017

भिण्ड। जिले के अटेर और उमरिया जिले के बांधवगढ़ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। मतदान केंद्रों के बाहर वोटरों की लंबी कतारें हैं। अब तक लगभग 42 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। इन दोनों सीटों के नतीजे 13 अप्रैल को आएंगे। अटेर विधानसभा चुनाव में जैसे-जैसे वक्त बीत रहा है। वैसे-वैसे फायरिंग और बूथ कैपचरिंग की घटनाओं की खबर आ रही है। हंगामे में भिण्ड एसपी सुशांत सक्सेना बताया कि अटेर में शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। साथ ही कुछ लोग माहौल खराब करने के लिए इस तरह की अफवाह फैला रहे है। जानकारी के मुताबिक अटरे विधानसभा उपचुनाव के दौरान गोअर कलां पोलिंग बूथ के बाहर दो गुटों में जमकर लाठियां चली है। साथ ही बूथ पर पथराव  भी किया गया। जिसमें 2 व्यक्तियों की घायल होने की सूचना है। 

अटेर विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक सत्यदेव कटारे के निधन के कारण और बांधवगढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र तत्कालीन बीजेपी विधायक ज्ञान सिंह के शहडोल संसदीय क्षेत्र से सांसद निर्वाचित होने के कारण रिक्त हो गई थी। अटेर में 21 और बांधवगढ़ में 5 उम्मीदवार मैदान में हैं. अटेर में जिन उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा, उनमें भाजपा के अरविन्द सिंह भदौरिया, कांग्रेस के हेमंत कटारे, समाजवादी पार्टी के दिनेश सिंह और बहुजन मुक्ति पार्टी के अंगद सिंह हैं।

बांधवगढ़ में कांग्रेस की सावित्री सिंह, भाजपा के शिवनारायण सिंह, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के विजय सिंह और निर्दलीय श्रीमती केशकली कौल के बीच कड़ा मुकाबला है। अटेर में 2 लाख 11 हजार 588 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं। इनमें एक लाख 19 हजार 170 पुरुष, 92 हजार 119 महिला और 2 थर्ड जेंडर है. साथ ही 297 सर्विस वोटर भी अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। बांधवगढ़ में 2 लाख एक हजार 200 मतदाता वोट डालने जा रहे हैं. इनमें एक लाख 4 हजार 231 पुरुष, 96 हजार 955 महिला, थर्ड जेंडर और 7 सर्विस वोटर शामिल है। प्रदेश में पहली बार दोनों उपचुनाव (अटेर और बांधवगढ़) में वीवीपीएटी (VVPAT) का उपयोग हो रहा है। वीवीपीएटी प्रिंटर की तरह इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से जुड़ा होता है। जब वोट डाला जाता है तब इसकी एक पावती रसीद निकलती है। इस पर क्रम संख्या, नाम और उम्मीदवार का चुनाव चिह्न होता है।