Loading...
अभी-अभी:

अन्नदाता में छाए संकट के बादल

image

Sep 22, 2017

सागर : बंडा एवं आस-पास के क्षेत्र में तीन दिन से हो रही बारिश ने अन्न दाता कहे जाने वाले किसानों की कमर तोड़ दी हैं। मानसून के अंतिम समय की बारिश आफत बनकर बरसी हैं। सड़क पर सूखने के लिए रखी फसल सड़ रही हैं।

खेतों में फसल कटी हुई पड़ी हैं, जो सूख ना पाने के कारण सड़ने की कगार पर पहुंच गई हैं। नदियों के बहाव से आस-पास के खेत की मिट्टी और फसल बह चुकी हैं और खेतों में पानी भरा हुआ हैं। इस समय सोयाबीन की फसल खेतों में खड़ी हैं।

किसान ने उडद की फसल खो ही दी हैं, यदि मौसम का रुख इसी तरह बना रहा तो उसे सोयाबीन की फसल भी नहीं मिल पाएगी। इस समय किसानों में संकट के बादल छाये हुए हैं। अभी तक प्रशासन द्वारा किसानों को दिलासा देने का कार्य शुरू नहीं किया गया हैं।