Loading...
अभी-अभी:

अरुण यादव, सांसद भूरिया और जयवर्धन सिंह पहुंचे जेल

image

Aug 14, 2017

रतलाम : किसान आंदोलन में जिले के डेलनपुर में हुई आगजनी के 20 हजार के इनामी मुख्य आरोपी डीपी धाकड़ से मिलने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, सांसद कांतिलाल भूरिया, विधायक जयवर्धन सिंह जिला जेल पहुंचे।

दोपहर सवा 1 बजे जेल पहुंचे इन कांग्रेस के नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी थे। नेतागण करीब 25 मिनिट तक जेल के भीतर रहे। डीपी धाकड़ से मिलने के बाद जेल से बाहर आकर मीडिया से चर्चा की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही हैं। कांग्रेस के नेताओं द्वारा किसानों की मांगों के लिए ही आंदोलन कर रहे थे। कांग्रेसियों को न्यायपालिका पर भरोसा हैं।