Loading...
अभी-अभी:

अर्धनग्न होकर किसान कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

image

Aug 2, 2017

हरदा : जिले के कलेक्टर ऑफिस के सामने पिछले 3 दिनों से किसान कांग्रेस क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे हैं। कार्यकर्ताओं ने जिले के हजारों किसानों को तिलहन फसलों का दाम ना मिलने के चलते अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया।

समर्थन मूल्य पर मूंग और उड़द की फसल बेचने के एक माह बाद भी जिले के अनेकों किसानों को भुगतान नहीं मिल पाया हैं। जिले के किसानों को अपने बच्चों की स्कूल फीस, ड्रेस, एडमिशन सहित अन्य कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। जिसको लेकर किसान कांग्रेस ने कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना देकर प्रदर्शन किया हैं। किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रविशंकर शर्मा का कहना हैं कि शिवराज सरकार के राज्य में प्रदेश का किसान हर जगह परेशान हो रहा हैं।

सरकार ने किसानों से मूंग और उड़द की फसल तो समर्थन मूल्य पर खरीद ली हैं, पर उसका मूल्य दिलाने में पीछे हैं। यदि किसानों को शीघ्र ही दलहन फसलों का दाम नहीं दिया गया, तो कांग्रेस उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होगी। जिसके जिम्मेदार जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार होगें। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन और शिवराज सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस का आरोप हैं कि किसानों के मुद्दे को लेकर हड़ताल पर बैठे लोगों से मिलने जिला प्रशासन का कोई भी सक्षम अधिकारी अब तक नहीं आया हैं।