Loading...
अभी-अभी:

अल्पसंख्यक नेताओं की बदजुबानी, किए गए पार्टी से अलग 

image

Nov 20, 2017

छतरपुर : फिल्म पद्मावती को लेकर कांग्रेस और भाजपा के अल्पसंख्यक जिलाअध्यक्ष के द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर पिछले दो दिनों से जिले का माहौल गर्म था। जिसको लेकर हिंदू समाज आज एकत्रित हुआ।

जिसमें दोनों अल्पसंख्यक नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। नतीजतन दोनों ही पार्टी के जिलाध्यक्षों के द्वारा इन असंवेदनसील अल्पसंख्यक के दोनों नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। पुलिस के द्वारा विभिन्न धारा के तहत अपराध दर्ज किया गया।

भाजपा अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष रफत खान  द्वारा फेसबुक पर फिल्म पद्मावती के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी की गयी। जिस पर हिन्दू धर्म के लोगों व राजपूतों को ठेस पहुंची। जैसे ही इस बात की जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप को लगी, तो तत्काल ही उन्होंने रफत खान को पार्टी से निष्कासित कर दिया।

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर व शहर के माहौल को बिगाड़ने का प्रयास करने वाले कांग्रेस अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष नाजिम चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने कांग्रेस पार्टी के पद से निष्काषित कर दिया। फिल्म पद्मावती का विरोध लगातार पूरे देश में किया जा रहा है।

छतरपुर में फेसबुक पर राजपूतों और हिन्दू संगठनों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की जानकारी जैसे ही शहर के विभिन्न संगठनों को लगी, सभी संगठनों ने मिलकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया। इन दोनों पदाधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों अल्पसंख्यक अध्यक्षों पर एफआईआर दर्ज की।