Loading...
अभी-अभी:

आखिर मकान कैसे बना 3 लोगों की मौत का कब्र? जाने

image

Aug 19, 2017

रीवा : पहली बारिश में जिले में आई बाढ़ से जर्जर हुआ मकान एक परिवार के 3 लोगों की मौत का कब्र बन गया। मामला सेमरिया थाना क्षेत्र के पिपरा गांव का हैं। जहां देर रात जर्जर घर गिरने से दादा-दादी के साथ एक नातिन की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

सेमरिया थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में उस समय गम की लहर दौड़ गई जब लोगों को पता चला कि बृजेंद्र तिवारी के पिता कल्याण तिवारी, उनकी माता रामरति एवं बेटी आरती और पूजा कच्चे घर में दबे हुए हैं, जानकारी लगते ही आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और मिट्टी हटाकर सभी को बाहर निकाला। मिट्टी में दबने के कारण कल्याण तिवारी और उनकी पत्नी रामरति की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, बेटी पूजा और आरती को घायल अवस्था में पुलिस की गाड़ी से रीवा उपचार के लिए भेजा गया। रास्ते में ही आरती की भी मौत हो गई, जबकि पूजा गंभीर रूप से घायल हैं। जिसका उपचार संजय गांधी अस्पताल में चल रहा हैं।

घटना के संबंध में घायल पूजा ने बताया कि वह अपने दादा-दादी और बहन के साथ सो रही थी। देर रात अचानक घर गिर गया, जिसके चलते 3 लोगों की मौत हो गई और वह घायल हो गई हैं। वहीं पीड़ित के पड़ोसी रामलाल तिवारी ने बताया कि घर लगभग 100 वर्ष पुराना था। जिसके गिरने से यह घटना घटी हैं, परिवार के मुखिया प्रजेंट तिवारी अपने तीन बच्चों के साथ दूसरे घर में सो रहे थे, जो सुरक्षित हैं। वहीं घायल का उपचार कर रहे संजय गांधी अस्पताल के उप अधीक्षक डॉक्टर एसके पाठक ने बताया कि घायल का पैर फैक्चर हुआ हैं और आंख में चोट पहुंची हैं। जिसका उपचार किया जा रहा हैं, वह खतरे से बाहर हैं।

घटना की जानकारी लगते हैं कलेक्टर प्रीति मैथिल सेमरिया तहसीलदार को मौके पर भेजा हैं और 5-5 हजार रुपए की प्राथमिक मदद के साथ दो क्विंटल गेहूं और एक क्विंटल चावल की मदद की गई हैं, जबकि अन्य नुकसान और मदद का पूरा भरोसा प्रशासन ने दिया हैं।