Loading...
अभी-अभी:

आज मानसंगम से धरमपुरी निकलेगी दिग्विजय सिंह की परिक्रमा यात्रा

image

Dec 26, 2017

धार । नर्मदा परिक्रमा पर निकलें मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की नर्मदा यात्रा लगातार आगे बढ़ती जा रही है, यात्रा के 87 वे दिन धरमपुरी के मानसंगम पहुँची,यात्रा के दौरान दिग्विजय सिंह कि पत्नी अमृत राय कि तबीयत बिगड़ी ओर अमृत राय को तेज बुखार भी आ गया, जिसके चलते यात्रा को मानसंगम में ही रात्री विश्राम करना पड़ा। वहीं नर्मदा यात्रा पर निकले दिग्विजय सिंह और उनकी पत्नी अमृत राय को मिलने मान संगम मनावर विधायक रंजना बघेल पहुँची।

मनावर विधायक रंजना बघेल के साथ भाजपा के कई स्थानीय नेता भी दिग्विजय सिंह मिले और सिंह का स्वागत किया। मानसंगम में दिग्विजय सिंह आदिवासी लोक गीतों की धुनों पर झूमते भी नजर आये। वहीं यात्रा के 88 दिन दिग्विजय सिंह की नर्मदा यात्रा आज मान संगम से धरमपुरी के ग्राम हतनावर के लिए निकलेगी।