Loading...
अभी-अभी:

इस शहर की सिस्टर होगी धन्य, मदर टेरेसा के बाद इन्हें मिलेगी उपाधि 

image

Oct 23, 2017

इंदौर : मध्यप्रदेश के मिनी मुंबई के कैथोलिक समाज में इन दिनों खुशी का माहौल है। कारण साफ है इंदौर धर्म प्रांत की समाजसेवी स्वर्गीय सिस्टर रानी मारिया को 4 नवंबर को धन्य घोषित किया जाएगा।

जिसे लेकर एक भव्य समारोह इंदौर के सेंट पॉल स्कूल के मैदान में आयोजित किया गया है। वेटिकन से पोप फ्रांसिस के प्रतिनिधि सहित चार मुख्य कार्डिनल इस आयोजन में शिरकत करेंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी इस आयोजन के लिए आमंत्रित किया गया है।

गौरतलब है कि 26 जनवरी 1954 को सिस्टर रानी का जन्म केरल के गांव उर्वशी में हुआ था। सिस्टर रानी मारिया ने अपना ज्यादातर समय आदिवासियों के बीच उनके जीवन को सुधारने में लगाया। इसी दौरान 22 वर्ष की उम्र में 25 फरवरी 1995 को उदय नगर के समुंदर सिंह ने उनकी हत्या कर दी थी।

क्रिश्चन समाज में धनिया संत की उपाधि मरणोपरांत ही दी जाती है। यही वजह है कि मदर टेरेसा के बाद उत्तर भारत की सिस्टर रानी मारिया दूसरी ऐसी समाज सेविका है, जिन्हें धन्य की उपाधि दी जा रही है। आज पत्रकार वार्ता में यह जानकारी बिशप चाको द्वारा दी गई।