Loading...
अभी-अभी:

ईवीएम मशीनों में फेरबदल, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन

image

Aug 12, 2017

रतलाम : नगर परिषद चुनाव के मतदान के बाद रात में सैलाना में ईवीएम मशीन बदलने की आशंका को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सहित पार्षदों ने स्ट्रांग रूम के बाहर धरना दे दिया। धरने के दौरान जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष हर्ष विजय गहलोत ने कहा कि प्रदेश की शिवराज सरकार पर भरोसा नहीं हैं, ये किसी भी समय ईवीएम मशीनों में फेरबदल कर सकते हैं। इसलिए प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अरूण यादव के निर्देश पर सभी यहां धरने पर बैठे हैं।