Loading...
अभी-अभी:

एक लड़की से परेशान है पूरा गांव

image

Dec 27, 2017

विदिशा। जिले के करोदिया अामखेड़ा कालू गांव के लोग एक लड़की की बार बार की जा रही शिकायतों से बेहद परेशान हैं। पुलिस ने जिसे सम्मानित किया, उसके खिलाफ एस पी से गांव के कई लोग शिकायत करने पहुंचे। छात्रा गांव के करीब 15 से ज्यादा लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ और अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज करा चुकी है ,इससे पहले छात्रा की मां भी प्रकरण दर्ज करा चुकी है। 

शिकायत करने वालों में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल थे, गांव वालों का कहना है कि परिवार ने रिपोर्ट दर्ज कराने और फिर राजीनामा करने का धंधा शुरू कर दिया है,छात्रा की शिकायत पर इतने ज्यादा लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराने के बाद भी पुलिस जांच नहीं कर रही है। एसपी विनीत कपूर का कहना है, कि छात्राके बयान में काफी बदलाव है, इसलिए मामले की जांच की जा रही है।

15 से ज्यादा लोगों पर की छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज...

शमशाबाद करोदिया गांव की एक छात्रा अलग-अलग समय में कई लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करा चुकी है। पुलिस ने कई जगह उस छात्रा को सम्मानित भी किया है, हालांकि जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो छात्रा के बयानों में काफी बदलाव है। पुलिस ने खुद माना है, कि छात्रा ने एक मामले में झूठी शिकायत की थी। गाव वालों ने एसपी से कहा- छात्रा 15 से  लोगों पर  छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज करा चुकी है।