Loading...
अभी-अभी:

एक किलो अफीम के साथ एक तस्कर समेत दो लोग गिरफ्तार

image

Apr 6, 2017

नीमच। केंट पुलिस ने एक किलो अफीम के साथ एक तस्कर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि हरियाणा का तस्कर चन्दन सिंह खुराना अफीम लेने के लिए नीमच आया था। पुलिस ने चंदन को दशरथ सौंधिया के साथ स्‍पेंटा पेट्रोल पम्प के पास से धरदबोचा। पुलिस को खबर मिली थी कि चंदन के साथ और भी लोग आए हैं। जो भारत पैलेस होटल में ठहरे हैं। पुलिस ने होटल प्रबंधन के साथ हरियाणा के लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।