Loading...
अभी-अभी:

एसएएफ के जवान ने किसान को मारी गोली

image

Aug 18, 2017

दमोह : जिले के हथनी ग्राम में रहने वाले एक किसान का एसएएफ के जवान यशंवत सिंह को विवाद करने से रोकना इतना महंगा पड़ गया कि जवान ने किसान को गोली मार दी। घटना के बाद से जहां समूचे क्षेत्र में दहशत मची हुई हैं, तो वहीं आरोपी जवान फरार हो गया हैं। घटना गुरुवार रात की हैं, जब किसान धर्मेन्द्र यादव खेत से लौटकर घर जा रहा था। तभी हथनी तिराहे के पास एसएएफ जवान यशंवत सिंह का गांव में ही रहने वाले एक युवक से विवाद हो रहा था। तभी इस विवाद को शांत करने के लिए घायल धर्मेन्द्र ने दोनों को झगड़ा करने से मना किया। जिससे कि जवान यशंवत सिंह आवेश में आ गया और शासकीय बंदूक से उसने फायर की। पहली फायरिंग जहां फेल हो गई तो वहीं दूसरी बार फायरिंग करने से गोली धर्मेन्द्र के गले को चीर गई। आनन फानन में घायल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने के चलते उसे जबलपुर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया हैं। फिलहाल आरोपी जवान मौके से फरार हो गया हैं। जिसे नोहटा पुलिस तलाश कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक फायर करने वाला जवान यशवंत सिंह इंदौर की 15 वीं बटालियन में पदस्थ हैं। जिसे सेवा के लिए वन विभाग दमोह को सौपा गया था। जिसकी डूयटी इन दिनों वन विभाग की हथनी बीट पर चल रही थी।