Loading...
अभी-अभी:

कर्ज में डूबे एक और किसान की मौत

image

Dec 27, 2017

सीहोर। मुख्यमंत्री के गृह जिले में कर्ज में डूबे एक और किसान ने जहरीला पदार्थ पीकर खुदकुशी कर ली। जिले में किसान आंदोलन के बाद से अब तक कर्ज में डूबे एक दर्जन से अधिक किसान आत्म हत्या कर चुके है।
जानकारी के अनुसार जिले की तहसील इछावर के ग्राम आर्या के किसान हरजी आत्मज किशनलाल पर दो लाख से अधिक का कर्ज था। जिससे परेशान होकर पांच दिन पूर्व उसने जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिसको उपचार के लिए भोपाल में भर्ती कराया गया था इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई जिससे ग्राम में शोक का वतावरण निर्मित हो गया। मृतक किसान के पुत्र शिवचरण ने बताया की उनके पिता पर 2 लाख रुपए से अधिक का कर्ज था जिसमे 90 हजार रुपए केसीसी ओर साहूकारों का कर्ज भी शामिल है। जिसको लेकर वह परेशान रहा करते थे जिसके चलते यह कदम उठा लिया।
उल्लेखनीय है कि जिले में किसान आंदोलन के बाद से अब तक एक दर्जन से अधिक किसान कर्ज की वजह से खुदकुशी कर चुके है।