Loading...
अभी-अभी:

कलेक्ट्रेट परिसर में फांसी से लटकता मिला किसान का शव

image

Sep 29, 2017

सीधी : मध्यप्रदेश के सीधी जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर में 5 घण्टे से एक किसान का शव फांसी पर लटकता मिला। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान किसान के रूप में बताया है। जानकारी के मुताबिक शाम तक किसान के परिजन नहीं पहुंचे। जिसके चलते पिछले 7 घंटे से शव को उतारा नहीं जा सका है। पुलिस किसान के परिजनों का इंतजार कर रही है। 

मृतक साहू निवासी पोड़ी सेमरिया के रूप में  शिनाख्त हुई है। पुलिस मौके पर पहुच कर जांच में जुटी है। मृतक के समधी सरजू साहू द्वारा मृतक की पहचान की गई। सीधी मुख्यालय कलेक्ट्रेट कैंपस प्रतिबंधित क्षेत्र होने के कारण किसान का फांसी पर झूल जाना पूरे शहर में चर्चा का विषय बना है। जहां दिन रात पुलिस का पहरा रहता है। एएसआई एल एस मांझी ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है। जांच के बाद ही आत्महत्या या हत्या के मामले का पता चल पाएगा।