Loading...
अभी-अभी:

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जलाया पुतला

image

Jul 26, 2017

धार : बदनावर स्थानीय बस स्टैंड पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान का पुतला जलाया। कार्यकर्ता कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर चौहान द्वारा लगाए गए गलत आरोप से नाराज हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सिंधिया की बढ़ती लोकप्रियता के कारण भाजपा घबरा गई हैं। इसलिए सिंधिया को बदनाम करने की साजिश की जा रही हैं। पुतला दहन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे और जमकर नारेबाजी की गई।