Loading...
अभी-अभी:

किसान ने की आत्महत्या की कोशिश, सूचना मिलते ही बैंककर्मी फरार

image

Aug 2, 2017

छतरपुर : कर्ज में डूबे परेशान किसान ने आत्महत्या करने की कोशिश की, फिलहाल उसे दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल बैंक से किसान ने कर्ज लिया था। जिसके एक साल बाद से ही कर्ज देने वाले छतरपुर के एक्सिस बैंक के कर्मचारियों ने उसे रोजाना धमकी देना शुरू कर दिया। बैंक से कर्ज के रूप में किसान ने चार लाख चालीस हजार रुपए लिए थे। जब रिश्तेदार से किसान ने कहा तो उसने ट्रैक्टर रख लेने की बात कह दी। जिससे किसान परेशान होकर कीटनाशन का सेवन कर लिया। 

28 साल के इस किसान का नाम रामप्रसाद लोधी है। छतरपुर जिले के बक्स्वाहा थाना क्षेत्र देवरी में रहता है। फिलहाल किसान की आत्महत्या की इस कोशिश की सूचना मिलते ही बैंक कर्मी फरार हो गए हैं। कर्ज लेने के लिए पीडि़त किसान ने अपनी बही लगाई थी। बैंक कर्मी रामप्रसाद के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करने की धमकी दे रहे थे। जिससे किसान मानसिक रूप से तनाव में था। बैंक के बारे में किसान ने स्वयं ही उस पर कर्ज होने की बात पुलिस को बताया है।