Loading...
अभी-अभी:

कीटनाशक दवाई के असर से 6 महिला कर्मचारी बेहोश, 1 गंभीर

image

Jun 29, 2017

रतलाम : श्री अरविंद मार्ग सैलाना रोड स्थित श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल की 6 महिला कर्मचारी कीटनाशक दवाई के असर से बेहोश हो गयी हैं। गंभीर अवस्था में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। मंगलवार को श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में स्कूल परिसर में कीटों को मारने के लिए कीटनाशक दवाई छिडकाई गई थी। गुरूवार सुबह महेश नगर निवासी राधा पति माधव पडियार सहित छह महिलाएं स्कूल का काम करने गई थी। स्कूल प्रबंधन ने दवाई छिड़काने की जानकारी नहीं दी गई थी। महिलाएं स्कूल परिसर में सफाई कर रही थी, तभी कीटनाशक दवाई ने असर दिखा दिया। तबीयत बिगडऩे पर स्कूल के स्टाफ ने उन्हें सैलाना रोड स्थित वेदांत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जिसमें राधा पडियार की स्थिति नाजुक बनी हुई हैं। परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने कीटनाशक दवाई छिडक़ने की जानकारी नहीं दी और इसी वजह से घटना घटित हुई हैं। महिलाओं को आंखों में जलन होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, सभी की स्थिति सामान्य हैं।