Loading...
अभी-अभी:

कोख में मरे बच्चे को लेकर घण्टों उपचार के लिए तड़पती रही महिला

image

Aug 3, 2017

बुरहानपुर : जिला अस्पताल ने लापरवाही की सारी हदें पार कर दी हैं। सबसे ज्यादा लापरवाही प्रसूता महिलाओं के उपचार को लेकर बनी हुई हैं। लोगों का आरोप हैं कि महिला विशेषज्ञ डॉक्टर उमा वर्मा पैसे लेकर ही प्रसूता महिलाओं का उपचार कर रही हैं। पैसे नहीं देने पर प्रसूता का उपचार ही नहीं करती हैं। जिस कारण अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं की जान पर बन आती हैं। बुधवार रात को भी एक गर्भवती महिला पेट में मरे हुए बच्चे को लेकर घण्टों तक उपचार के लिए तड़पती रही।

जिसके बाद कांग्रेसियों ने महिला डॉक्टर उमा वर्मा पर कार्यवाई को लेकर जमकर हंगामा मचाया। इतना ही नहीं आक्रोशित कांग्रेसियों ने अस्पताल में धरना देकर शहर के मुख्य मार्ग पर चक्काजाम भी कर दिया। जानकारी लगते ही नायब तहसीलदार और कोतवाली थाना प्रभारी प्रदीप वाल्टर घटना स्थल पर पहुंचे। आंदोलन कर रहे कांग्रेसियों को डॉक्टर पर कार्यवाई करने का भरोसा दिलाया और मामले को शांत कराया। इस दौरान अस्पताल में भर्ती प्रसूता महिलाओं के परिजनों ने नायब तहसीलदार से महिला डॉक्टर द्वारा पैसे मांगने की शिकायत भी की हैं।