Jun 25, 2017
सिंगरौली। एस्सार पावर बन्धौरा कोयला वाहन के लापरवाह चालक ने एक बार फिर से रजमिलान (चमेली मोड़) पर चार संगीत कलाकरों को रौंदा दिया, जिसमें दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान श्यामलाल प्रजापति पिता रामभरोस प्रजापति उम्र 55 वर्ष एवं बख्खूलाल शाह पिता बुधलाल उम्र 50 वर्ष के रूप में की गई है। रजमिलान निवासी विनोद शाह के यहां से रामायण का प्रोग्राम करके ये कलाकार रात्रि दो बजे के आसपास अपने घर आ रहे थे इसी बीच हुआ यह हादसा हो गया। गाड़ी का नंबर क्र. UP 64 AT 0907 बताया जा रहा है।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसमें उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सखौहा निवासी दुबराज प्रजापति पिता रामभरोस प्रजापति उम्र 55 वर्ष एवं छुन्नु प्रजापति पिता रूपनारायन प्रजापति उम्र 60 वर्ष दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद एएसपी सूर्यकान्त शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने शवों व घायल व्यक्तियों को एम्बूलेंस से भेजा।
सिंगरौली एसडीएम विकास सिंह एवं एएसपी सुर्यकान्त शर्मा के द्वारा मृतक बख्खूलाल शाह के परीजनों को 5 लाख रुपये एवं उक्त तिनों पुत्रों को नौकरी एवं मृतक श्यामलाल प्रजापति के परीजनों को 5 लाख रूपये एवं उनकी पत्नी जानकी देवी को भत्ता दिये जाने हेतु लिखित मे आश्वासन दिया गया है।