Loading...
अभी-अभी:

गांजे के साथ महिला गिरफ्तार

image

Aug 2, 2017

भोपाल : हबीबगंज थाना पुलिस ने 12 नंबर बस स्टॉप के पीसी नगर गड्ढ़ा से गांजे की तस्करी करने वाली महिला लक्ष्मीबाई को गिरफ्तार किया हैं और इस महिला से करीब 45 हजार कीमत का गांजा बरामद किया हैं। पुलिस के अनुसार यह महिला पिछले लम्बे समय से गांजे की खरीद फरोख्त कर रही थी। पुलिस को जब मुखबिर से मामले की सूचना मिली तो पुलिस ने इसे रंगे हाथो गांजे के साथ गिरफ्तार किया हैं। फिलहाल पुलिस इस महिला से पूछताछ कर रही हैं कि ये कहां से गांजा लेकर आती थी और इसके कितने साथी हैं।