Loading...
अभी-अभी:

गांव बना कचरे का अड्डा, हो सकती हैं बीमारियां

image

Sep 14, 2017

रतलाम : एक और जहां पूरे देश में स्वच्छता अभियान चल रहा हैं। वहीं दूसरी ओर जिले के बाजना ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री के अभियान की हवा निकलती हुई दिख रही हैं। बाजना में पुरानी तहसील को ग्राम पंचायत ने कचरे का अड्डा बना दिया हैं।

पुरानी तहसील के क्षेत्र में पड़े कचरे के कारण पूरा क्षेत्र बदबू से पटा पड़ा हैं। जिसके कारण आसपास रहने वाले रहवासियों का हाल बेहाल हो गया हैं। ग्राम पंचायत पूरे नगर का कचरा इकट्ठा कर वहीं पर डाल रही हैं, जिससे  पूरे क्षेत्र में बदबू फैल रही हैं, जिससे मच्छरों का आतंक बढ़ गया हैं। हर समय बीमारी फैलने का डर बना रहता हैं।