Loading...
अभी-अभी:

गेहूं का सैंपल लेकर गेहूं खरीदी केंद्रों का चक्कर काट रहें किसान

image

Apr 7, 2017

अशोकनगर। पिपरिया के किसान FCI की मनमानी से परेशान हैं। किसानों का कहना है कि गेंहू बेचने के लिए अब चक्कर काटना पड़ रहा है। FCI अधिकारी गेहूं का सैंपल मांगाने के बाद रिजेक्ट कर दे रहे है। उनका कहना है कि गेहं में नमी,टूटन और कचरा है, इस वजह से गेहूं की खरीदी नहीं हो पा रही है। इससे किसानों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि शासन हम किसानों के लिए बड़े-बड़े वादे करती है और समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदने की बात करती है। लेकिन अब किसानों का गेहूं खरीदने से इंकार कर रहे है। ऐसे में किसानों को गेहूं बेचने के लिए दर-दर भटकने पर मजबूर है।