Loading...
अभी-अभी:

चित्रकूट उपचुनाव की होगी समीक्षा : नंदकुमार सिंह चौहान

image

Nov 12, 2017

चित्रकूट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में मिल रही हार के बाद भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि नतीजों की समीक्षा की जाएगी। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी जनादेश स्वीकार करता हूं। हालांकि, उम्मीदवार के चयन में गलती होने की बात पर भाजपा अध्यक्ष ने सीधे तौर पर जवाब देने की बजाए कहा कि नतीजों की समीक्षा होगी।

बता दें कि मध्य प्रदेश के चित्रकूट विधानसभा की मतगणना में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का मैजिक फेल होते दिख रहा है। मुख्यमंत्री चौहान ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जिन इलाकों में चुनावी सभाएं की थीं, उनमें अधिकांश जगह पर कांग्रेस के उम्मीदवार को बढ़त मिली है।

मुख्यमंत्री चौहान ने चित्रकूट विधानसभा चुनाव के लिए अर्जुनपुर, बरौधा, प्रतापगंज, हिरौधी, पिडरा, मझगवा में चुनावी सभाओं को संबोधित किया था। यहां सभी जगह पर भाजपा के प्रत्याशी शंकर दयाल त्रिपाठी पिछड़ गए हैं। कांग्रेस उम्मीदवार नीलांशु चतुर्वेदी ने इन सभी जगहों पर भारी बढ़त हासिल की है।

हालांकि, भाजपा ने जीत हासिल करने के लिए प्रचार में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन पिछले 27 सालों में इस सीट पर हुए 6 चुनावों में बीजेपी। महज एक बार ही वो भी महज 722 वोटों से जीत सकी थी।