Loading...
अभी-अभी:

झाड़ियों में रोती मिली नवजात बच्ची, शरीर में लगे थे कीड़े

image

Sep 20, 2017

सागर : बंडा में सुबह करीब साढ़े 6 बजे 100 वाहन को सूचना मिली कि ग्राम छापरी के पास मुख्य रोड पर झाड़ियों में शिशु के रोने की आवाज आ रही हैं। जिसके बाद मौके पर 100 वाहन पहुंचा। उन्हें झाड़ियों में एक शिशु रोते हुए मिला।

उसके शरीर में कीड़े लगे हुए थे। प्रधान आरक्षक जगदीश प्रसाद दुबे ने फौरन शिशु को उठा कर बंडा अस्पताल लेकर आए। जहां नन्ही सी बालिका का इलाज किया जा रहा हैं। गुरुवार से नव दुर्गा प्रारंभ हो रही हैं, उसके एक दिन पहले एक कन्या रोती हुई झाड़ियों में मिली।

पिछले वर्ष नव दुर्गा के समय एक नवजात जीवित बालक झाड़ियों में मिला था। डॉक्टर के अनुसार शिशु की उम्र एक दिन की हैं। उसका जन्म किसी सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में हुआ हैं। वो अभी अस्वस्थ्य हैं, इसलिए उसे जिला चिकित्सालय सागर रेफर किया गया हैं।