Loading...
अभी-अभी:

डायल-100 के चालक की सजगता से बची महिला की जान

image

Nov 1, 2017

ग्वालियर : डायल-100 के चालक की सजगता के चलते हादसे में शिकार हुई महिला की जान बच गई। ग्वालियर के बेला की बावड़ी इलाके में बुधवार को रेखा कुशवाह नाम की महिला अपने बच्चे के साथ टेम्पो का इंतजार कर रही थी। उसी दौरान सामने से आए कंटेनर ने रेखा को अपने चपेट में ले लिया।

हादसे में रेखा कंटेनर के पहिए के नीचे दब गई, वहीं उसका बेटा दूर जा गिरा। हादसे को देखकर सामने चौराहे पर तैनात डायल-100 का चालक देवेंद्र मौके पर पहुंचा और लोगों की मदद से रेखा को बाहर निकाला। घायल हालत में जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। वक्त पर अस्पताल पहुंचने से रेखा की जान बच गई।

दरअसल रेखा मगरौनी गांव की रहने वाली है, जो आज अपनी बहन के घर गोल पहाड़िया जाने के लिए टेम्पो का इंतजार कर रहे थी। बच्चे ने बताया कि वो मौसी के घर जा रहे थे, कंटेनर ने टक्कर मारी तो पुलिस वालों ने उसकी मां को बाहर निकाला। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया है, वहीं उसका चालक अभी तक फरार है।