Loading...
अभी-अभी:

डॉक्टरों की रंगदारी, अपने ही कर्मचारी को निर्वस्त्र करके मारा

image

Sep 28, 2017

सागर : जिले का मेडिकल कॉलेज डॉक्टरों की लापरवाही का दंश झेल रहा हैं। अब जूनियर डॉक्टरों और गार्डों की रंगदारी के लिए बदनाम हो चला हैं। ताजे मामले में जूनियर डॉक्टरों और गार्डो ने एक कर्मचारी की महज इसलिए पिटाई कर दी, क्योंकि उसने गार्डो को मरीज के साथ मारपीट करते देख लिया था।

इतना ही नहीं इस कर्मचारी को जूनियर डॉक्टरों और गार्डो ने उसी के कमरे में बंधक बनाकर कपड़े उतरवाकर पीटा हैं। कर्मचारियों की प्रबंधन की अनसुनी के बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस कप्तान से की हैं। गोपाल गंज की पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी हैं।

सागर के बुन्देलखण्ड मेडिकल कॉलेज को पाने के लिए यहां की जनता और नेताओं ने संघर्ष किया हैं, लेकिन अब यह धीरे-धीरे बदनाम होने लगा हैं। आए दिन यहां डॉक्टरों की लापरवाही सुर्खियां बनती हैं। यहां के जूनियर डॉक्टर गार्डो से मरीजों को पिटवाते हैं और खुद उनको मारते हैं।

ऐसी ही एक मारपीट को जब इसी कॉलेज के कर्मचारी टीबी हेल्थ विजिटर जितेंद्र कुमार वर्मा ने देख लिया, तो यह लम्हा उस पर भारी पड़ गया। गार्ड मरीज को मार रहे थे और जैसे ही जितेंद्र ने अपना मोबाइल निकाला, तो यह गार्ड भड़क गए।

उन्होंने जितेंद्र पर वीडियो बनाने का आरोप लगाकर, जूनियर डॉक्टरों को बुला लिया। फिर डॉक्टरों ने पहले इस कर्मचारी पर रंग जमाया और उसे उसके ही कमरे में बंद करके उसके कपड़े उतरवाए और उसकी जमकर धुनाई कर दी।

जितेंद्र ने अपने साथी कर्मचारियों के साथ इसकी शिकायत मेडिकल प्रबंधन से की, लेकिन नतीजा शिफर निकला। दूसरे कर्मचारी भी डॉक्टरों पर आरोप लगाते दिखे हैं।  अब कर्मचारियों ने सागर पुलिस कप्तान से इसकी शिकायत की हैं।

एसपी के निर्देश के बाद गोपालगंज थाने की पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी हैं। वहीं अब पुलिस कप्तान ने मामले को गंभीरता से लिया हैं।  पुलिस अधीक्षक ने मरीजों के साथ डॉक्टरों के व्यवहार और मारपीट पर जांच कर एक्शन लेने की बात कही हैं।