Loading...
अभी-अभी:

ढाबे पर चली गोलियां, ढाबा संचालक और साथी घायल

image

Nov 3, 2017

सागर : शहर के फोरलेन पर बने ढाबे अपराधों का केंद्र बनते जा रहा हैं। ताजा मामला बहेरिया थाना क्षेत्र के मुनमुन ढाबे का है, जहां रात में दो युवकों ने गोली चलाई। जिसमें ढाबा संचालक बाबा परिहार और उसका साथी ललित घायल हो गया।

जिन्हें स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना की खबर लगते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। इसी ढाबे पर दो दिन पहले भी मारपीट की घटना हुई थी। इस वारदात को पुरानी लड़ाई से जोड़ कर देखा जा रहा है। घायलों ने दो हमलावरों की पहचान बताई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।