Loading...
अभी-अभी:

ताशकंद से कांस्य पदक जीत कर लौटी, प्रदेश की पहली दिव्यांग महिला खिलाड़ी का अपमान 

image

May 31, 2017

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक दिव्यांग खिलाड़ी के अपमान का मामला सामने आया है। दरअसल उज्बेकिस्तान के ताशकंद से कांस्य पदक जीत कर लौटी दिव्यांग महिला खिलाड़ी का स्वागत करने के लिए कोई जनप्रतिनिधि नहीं पंहुचा और ना ही जिला प्रशासन ने कोई व्यवस्था की। सिहोरा की रहनेवाली दिव्यांग खिलाड़ी जानकी प्रदेश में पहली महिला दिव्यांग हैं। जिन्होंने ताशकंद में एशियन जूडो चैंपियनशिप के दिव्यांग वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया है। जानकी का चयन एशियन एंड ओसियाना जूडो चैंपियनशिप के लिए हुआ था तब कुछ समाजिक संगठन और जिला प्रशासन की पहल से जानकी को एक लाख रुपए दिए गए थे। जिसके बाद जानकी ने ताशकंद में हिस्सा लिया और सफलता हासिल की। प्रशासन की तरफ से सिर्फ खाना पूर्ति की गई। जबलपुर दिव्यांग कल्याण मंच के ही सदस्यों ने जानकी का स्वागत किया।