Loading...
अभी-अभी:

दतिया हादसा : मप्र सरकार ने मृतक के परिजन को दिया 2-2 लाख रुपए

image

Apr 5, 2017

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और जनसंपर्क, जल-संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया जिले के सेवढ़ा के एक मकान में हुई विस्फोट की दुर्घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। दुर्घटना में राज्य शासन ने मृतक के परिजन के लिए 2-2 लाख और गंभीर घायलों के उपचार के लिए 50-50 हजार रूपये की राशि मंजूर की है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से दुर्घटना के तत्काल बाद मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने चर्चा की। उन्होंने मुख्यमंत्री को घटना की विस्तृत जानकारी दी। मंत्री डॉ. मिश्रा के आग्रह पर मुख्यमंत्री चौहान ने सेवढ़ा की इस दुर्घटना में प्रभावित लोगों के परिजन को आर्थिक सहायता के लिए तत्काल राशि मंजूर की। दतिया जिला प्रशासन के अधिकारी तुरंत घटना स्थल पर रवाना हुए।