Loading...
अभी-अभी:

दिग्विजय सिंह की नर्मदा यात्रा पहुंची धरमपुरी

image

Dec 28, 2017

धार। दिग्विजय सिंह की नर्मदा परिक्रमा यात्रा करीब 1500 किलोमीटर का सफर तय करके धर्मराज युधिष्ठिर की नगरी धरमपुरी तक जा पहुँची है। इस दौरान यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। दिग्गी ने नर्मदा को स्वच्छता ओर शराब खोरी से मुक्त करवाने की बात कही।
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की नर्मदा परिक्रमा यात्रा 89 वे दिन धरमपुरी पहुंची। यात्रा में दिग्गी के साथ उनकी पत्नी अमृता राय भी मौजूद थी। लगभग 2 बजे नगर में पहुची नर्मदा यात्रा का बड़ी संख्या में नगर वासियो ने पुष्प वर्षा से जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर विभिन्न राजनीतिक दल के नेता भी उपस्थित रहे। पूर्ण आध्यात्मिक और धार्मिक यात्रा  लगभग 1500 किलोमीटर का सफर तय कर चुकी है। नगर से निकलने पर इस यात्रा का विभिन्न संगठनों और मुस्लिम समाज ने स्वागत किया।
दिग्विजय सिंह ने नर्मदा परिक्रमा यात्रा को धार्मिक और संवेदनशील यात्रा बताते हुए नर्मदा को शुद्ध रखने की बात की साथ ही कहा कि नर्मदा नदी के दर्शन मात्र से ही पापो से मुक्ति मिल जाती है। यात्रा में दिग्गी के साथ कदमताल कर रही उनकी पत्नी का भी नगर की महिलाओं ने जोरदार स्वागत किया। वही धार जिले में दिग्विजय सिंह की नर्मदा यात्रा का आज अंतिम दिन है यात्रा के खलघाट से होकर खरगोन जिले में प्रवेश करेगी।