Loading...
अभी-अभी:

देवर ने कुल्हाड़ी से भाभी के काटे कान, आरोपी फरार

image

Nov 18, 2017

रीवा : पुराने विवाद को लेकर देवर ने धारदार कुल्हाड़ी से भाभी का कान काट दिया। गंभीर हालत में भाभी को उपचार के लिये समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मऊगंज में भर्ती कराया गया। रीवा जिले के मऊगंज थाना क्षेत्र के हर्दिहाई गांव निवासी रजिया साकेत पति रामनरेश साकेत का उसका देवर रमेश साकेत ने पुराने विवाद को लेकर कुल्हाड़ी से कान काट दिया।

घटना स्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी जानकारी 100 डायल पुलिस को दी। जिसके बाद घायल को गंभीर अवस्था में समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मऊगंज लाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। जैसे ही इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक ललित साक्यवार को मिली, तो उन्होंने आरोपी देवर को 24 घंटे में पकड़ने के निर्देश दिये है। मऊगंज पुलिस ने मामला कायम कर आरोपी की तलाश में जगह-जगह छापामारी कर रही है।